फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में करिश्मा प्रथम

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् रिकांगपीओ इकाई द्वारा नारी शक्ति दिवस पर आयोजित मेंहदी प्रतियोग? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् रिकांगपिओ इकाई ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर नारी शक्ति दिवस मनाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में करिश्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि एंजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता में करिश्मा, मोनिका और एंजल की टीम विजय रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राध्यापिका सुरबाला ने शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को नवाजा।
उन्होंने कहा कि बेहतर मार्गदर्शन मिलने पर महिलाएं देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष रितिका, इकाई सह सचिव अनिशा, मोनिका, रेखा, लक्ष्मी, रितिका, प्रीति, करिश्मा, दीक्षा, आयुषी, एंजल, सुजल, चिराग, सुजात और सौम्यराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें