फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क सुविधा से जुड़ेगा काली माता मंदिर

Mon, 27 Mar 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
शिकारी काली माता मंदिर
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग वैली में 9,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध शिकारी काली माता मंदिर के लिए जल्द सड़क सुविधा मिलेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग रामपुर ने बाकायदा करीब 35 लाख की लागत का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा। हाल ही रामपुर कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष सतीश वर्मा की अगुआई में परशुराम मंदिर के पदाधिकारी और सदस्यगण स्थानीय विधायक नंद लाल से इस सिलसिले में मिले थे। स्नेयी से शिकारी काली माता मंदिर तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने की मांग रखी। साथ ही बजट मुहैया करवाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

विधायक नंद लाल ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। परशुराम मंदिर समिति (इसी समिति के अधीन है काली माता मंदिर) ने चराणी तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से छोटे वाहनों के लिए करवाया है।
बरसात के चलते यह मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है, इसे दुरुस्त किया जा रहा है। चराणी से आगे मंदिर तक डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य अभी शेष है। परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी, महासचिव गुलजारी लाल डमालू, कोषाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा, गौरी दत्त नेगी, वीरेंद्र नेगी, केदार ठाकुर आदि ने मुहिम को सिरे चढ़ाने के लिए विधायक नंद लाल का आभार जताया है। पर्यटन की दृष्टि से भी शिकारी काली माता मंदिर को विकसित किए जाने के मकसद से भाषा संस्कृति के आला अधिकारी दौरा कर संभावनाएं तलाश चुके हैं।
विज्ञापन


शिकारी काली माता मंदिर के लिए सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने के लिए 35 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। औपचारिकताएं पूर्ण करवाने के उपरांत बजट स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों की मार्फत सरकार को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-चंद्र सिंह, कश्मीरी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें