संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में चार दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग की रामपुर खंड की खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
खंड स्तरीय इस स्पर्धा में 30 स्कूलों के करीब 750 प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी को ओवरआल चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया गया। वॉलीबाल में सराहन ने पहला और ज्यूरी ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, कबड्डी में ज्यूरी प्रथम, दत्तनगर द्वितीय, खो-खो में धारगौरा प्रथम, डंसा द्वितीय रहा। इसके अलावा बैडमिंटन में रामपुर प्रथम, झाकड़ी द्वितीय, योगा में धारगौरा प्रथम, सिग्मा स्कूल डकोलढ़ द्वितीय, शतरंज में नोगली प्रथम, ज्यूरी द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं, लोकनृत्य में दत्तनगर प्रथम, नोगली द्वितीय, समूहगान में रामपुर प्रथम, दत्तनगर द्वितीय, एकांकी में सनारसा प्रथम, रामपुर द्वितीय, वाद्य वादन में रामपुर प्रथम, दत्तनगर द्वितीय और मार्चपास्ट में ज्यूरी स्कूल ने पहला स्थान पाया।
मुख्यातिथि ने कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। इससे बच्चों का शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। जो बच्चे खेलों में व्यस्त रहते हैं, वे बच्चे समाज में फैल रहे नशे की ओर आकर्षित भी नहीं होते हैं।
उन्होंने बच्चों से कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना अति आवश्यक है और यह जिम्मेदारी आप लोगों को निभानी है। यदि आप लोगों के आसपास कोई बच्चा नशे के प्रति आकर्षित होते हुए दिखे, तो अपने अध्यापक या उनके अभिभावकों को सूचित करें, ताकि आज के युवा नशे से दूर रहें। नंदलाल ने कहा कि किसी भी पाठशाला की मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने में अभिभावक-अध्यापक संघ की विशेष भूमिका रहती है। इस दौरान विधायक ने नोगली स्कूल के शौचालयों की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की और पीटीए प्रबंधन को निर्देश दिए कि जैसे ही बजट प्राप्त होगा, पाठशाला के शौचालयों की तुरंत मरम्मत करवाएं। मुख्यातिथि ने अंत में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि का टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष आशीष कायथ, सुदेश कौशिक, कुकू शर्मा, प्रीतम ठाकुर, यशपाल और तरुण कायथ सहित कई अन्य मौजूद रहे।
नोगली स्कूल में आयोजित अंडर 19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर राज्य वितायोग अध्यक्