संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जेपीएस स्कूल ज्यूरी में वीरवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर सबका मन मोहा। कार्यक्रम में सबसे पहले दसवीं कक्षा के छात्रों ने लद्दाखी नृत्य की प्रस्तुति दी। उसके बाद छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का भी आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य कृष्णा नेगी ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में मिस्टर जेपीएस बादल वर्मा और मिस जेपीएस त्रिशला नेगी को चुना गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नाटी पेशकर खूब वाहवाही लूटी।