फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपी के बूरंग के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरों कैंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले के भावानगर में रूपी संपर्क मार्ग पर बुरंग में एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए ज्यूरी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने बाद उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 26 ए 3213 रूपी गांव की ओर से निजी कंपनी परियोजना स्थल की ओर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर बुरंग के पास सड़क से 100 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में चालक सुन्नी लाल गांव बडाकंबा तहसील निचार जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गया ।
विज्ञापन

वाहन गिरने की सूचना पुलिस को रूपी गांव के लोकेंद्र सिंह नेगी ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना भावानगर से मुख्य आरक्षी मनोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे । उनके पहुंचने से पहले निजी कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने चालक को खाई से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए ज्यूरी पहुंचाया, वहां पर चालक की हालत गंभीर होने पर खनेरी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन वहां से भी चालक सुनीलाल को आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर ,मामले की पुष्ठि एसपी किन्नौर एसआर राणा ने की है। उन्होंने बताया कि बोलेरो कैंपर गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें