फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोवारी में सतलुज में समाई जीप, तलाशी अभियान चलाया

विज्ञापन
बुधवार को दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी नहीं लगा सतलुज में समाई पिकअप और चालक का कोई सुराग। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के साथ लगते एनएच-पांच पोवारी में बुधवार सुबह एक जीप अनियंत्रित होकर उफनती सतलुज में जा समाई। इस हादसे में वाहन चालक लापता हैं। एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवान लापता चालक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे-पांच पोवारी के पास बुधवार सुबह 7:30 बजे जीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 70 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरी। हादसा उस समय हुआ जब चालक जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से भावानगर की ओर आ रहा था। इसी बीच पोवशारी के नजदीक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे जीप नदी में गिर गई। हादसे के समय वाहन में चालक ही सवार था।
सूचना मिलते ही डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा की अगुवाई में पुलिस थाना रिकांगपिओ से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और लापता चालक की तलाश शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना प्रभारी जनेश्वर ठाकुर, एएसआई रनजौत सिंह, एनडीआरएफ, पुलिस की क्यूआरटी टीम और होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पोवारी से लेकर कड़छम तक सतलुज नदी के किनारे चालक की तलाश की गई लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सतलुज नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव दल को अभियान में कई प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं।
एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि सतलुज नदी का बहाव तेज होने के कारण वाहन और चालक की तलाश नहीं हो पाई है। वाहन के कई पुर्जे घटनास्थल से बरामद हुए हैं। बुधवार को खराब मौसम के बावजूद भी बचाव दल सतलुज नदी के किनारे पूरा दिन तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें