फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाको कालचक्र ग्राउंड में आज होगा जनमंच

विज्ञापन
पूह पहुंचने पर विस अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को सलामी देते पुलिस कर्मी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के पूह खंड के नाको कालचक्र में रविवार को 7वें जनमंच का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। जनमंच से पूर्व शनिवार शाम को बिंदल पूह पहुंचे। यहां पुलिस की गार्द ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि 7वां जनमंच कार्यक्रम पूह उपमंडल के नाको स्थित कालचक्र मैदान में रविवार प्रात: 10 बजे आयोजित होगा, इसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। विभिन्न ग्राम पंचायतों में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की गई है। इस दौरान प्राप्त आवेदनों और शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों का निष्पादन भी किया गया है।
जनमंच में विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र, इंतकाल, विभिन्न पेंशन संबंधी कागजों के अलावा राशन कार्ड बनवाना या नवीनीकरण का निपटारा भी किया जाएगा। जनमंच में पूह खंड की शलखर, चांगो, लियो, हांगो, नाको और सुमरा पंचायत की जनता की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने उक्त पंचायतों की जनता से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मौजूद होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें