फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन शुरू होते ही रचोली में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सेब सीजन शुरू होते ही रामपुर के साथ लगते रचोली मार्ग पर जाम लग रहा है। बीते कई वर्षों से मार्ग पर वाहन चालक और राहगीर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी रचोली-गोरा मार्ग पर जाम लग गया। जाम लगने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इस दौरान पुलिस का वाहन भी इस मार्ग से गुजर रहा था और जाम बहाल करने के लिए थाना प्रभारी रामपुर को स्वयं सड़क पर उतरना पड़ा। काफी देर बाद जाम को बहाल किया गया और वाहनों को आवाजाही शुरू हो पाई। जाम की समस्या से सुबह कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को भी देरी हुई। वहीं संकीर्ण मार्ग पर वाहनों के बेतरतीब पार्क करने से जाम लग रहा है।
रतन नेगी, केसी चौहान, कर्मा नेगी, तिलक राज, अशोक कुमार, राकेश कुमार, साहिल मेहता, रत्तन नेगी, पिंकू, अनिश चौहान, विमल चौहान, भूपेश शांटी, विरेंद्र और उदय नेगी ने कहा कि अब मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो चुका है। अब रोजाना जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। प्रतिवर्ष सेब सीजन के दौरान इस मार्ग पर जाम की समस्या से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन से समस्या दूर करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी रामपुर देशराज गुलेरिया ने कहा कि सेब सीजन के दौरान जाम की समस्या पेश आती है। समस्या को दूर करने के लिए पुलिस समय समय पर गश्त लगा रही है। यदि मार्ग पर अवैध रूप से वाहन पार्क किया जाएगा तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें