फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यांगपा दो को अलग पंचायत बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के यांगपा दो गांव को अलग पंचायत बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों ने अभी तक यांगपा-2 गांव को अलग पंचायत बनाने के सरकारी आदेश जारी नहीं किए जाने पर कासरीम में शनिवार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि शनिवार शाम तक यांगपा दो गांव को पंचायत बनाने की सूची जारी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कासरीम में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश भर में नई पंचायतों के गठन करने की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। उसमें यांगपा-2 गांव का नाम शामिल नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यांगपा-2 गांव अलग पंचायत बनने के लिए हर दिशा से फिट है। यांगपा-2 में 1100 से अधिक आबादी है और 600 से अधिक वोटर हैं। बावजूद इसके यांगपा-2 गांव को अलग पंचायत नहीं बनाया जा रहा है। सीटू नेता दिनेश नेगी, सुख राम नेगी और मदन नेगी ने कहा कि यांगपा-2 भौगोलिक और जनसंख्या की दृष्टि से अलग पंचायत बनने की औपचारिकताएं पूरी करता है।
वहीं, यांगपा-2 गांव से संबंध रखने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, सितेंद्र नेगी, हलीप नेगी और रिखी राम नेगी ने कहा कि यांगपा-2 गांव अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले लोगों का गांव है। इसलिए यांगपा-2 गांव को साजिश के तहत अलग पंचायत नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें