फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जघोरी सड़क बहाल, पांच दिन बाद फिर दौड़े पहिए

विज्ञापन
रुंगचा में विद्युत बोर्ड ने पांच दिन में तैयार की 500 मीटर सडक़। संवाद
विज्ञापन
बाढ़ में बही 500 मीटर सड़क की मरम्मत पूरी, जघोरी में फंसी एचआरटीसी बस भी पहुंची रामपुर
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त कार्रवाई से यातायात हुआ बहाल

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के दुर्गम 15/20 क्षेत्र की जघोरी सड़क बाढ़ की चपेट में आने से पांच दिनों से बंद थी। इसके कारण जघोरी पंचायत के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को रुंगचा के समीप बंद सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई। पांच दिन बाद सड़क खुलने से क्षेत्र के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क बहाल होने के बाद जघोरी में फंसी एचआरटीसी की बस भी रामपुर पहुंच गई।
रामपुर ब्लॉक की जघोरी पंचायत को जोड़ने वाली सड़क 10 जुलाई की रात रुंगचा के पास गानवी खड्ड में आई बाढ़ की चपेट में आ गई थी। तेज बहाव के कारण करीब 500 मीटर सड़क बह गई थी। इससे जघोरी पंचायत के लोगों के लिए पैदल आवाजाही का रास्ता भी बंद हो गया था।
विज्ञापन

बाढ़ की सूचना मिलने के बाद जघोरी पंचायत की प्रधान सुनीता मेहता और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द सड़क बहाल करने की मांग की थी। इसके बाद तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने विद्युत बोर्ड को बड़ी मशीनें लगाकर सड़क बहाल करने के निर्देश दिए, जबकि लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत में सहयोग करने को कहा गया। जघोरी और गानवी को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क विद्युत बोर्ड के अधीन है।
विद्युत बोर्ड की गानवी परियोजना ने मशीनों की मदद से सड़क को यातायात योग्य बना दिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क की ड्रेसिंग और समतलीकरण का कार्य शुरू किया। सड़क खुलने के साथ ही 10 जुलाई से जघोरी में फंसी एचआरटीसी की बस भी बुधवार को सुरक्षित रामपुर पहुंच गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग, सराहन के सहायक अभियंता राहुल जंजीहा ने बताया कि विभाग के कर्मचारी सड़क पर मिट्टी डालकर ड्रेसिंग और समतलीकरण का कार्य कर रहे हैं। बाढ़ के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए थे और बड़े-बड़े पत्थर आ गए थे। इन्हें हटाकर तथा मिट्टी भरकर सड़क को समतल किया जा रहा है।
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता आशुतोष ठाकुर ने बताया कि मशीनों की मदद से करीब 500 मीटर सड़क की भराई कर उसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें