फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगेश्वर महादेव दलाश से करसोग को रवाना

विज्ञापन
करसोग दौरे पर निकले दलाश क्षेत्र आराध्य देवता जगेश्वर महादेव। संवाद
विज्ञापन
दलाश ( कुल्लू)। क्षेत्र के आराध्य देवता जगेश्वर महादेव मंगलवार को दलाश से करसोग क्षेत्र के लिए रवाना हुए। करसोग के बरल गांव में श्रद्धालु के बुलावे पर महादेव करसोग दौरे पर गए हैं। इस दौरान अगले करीब एक सप्ताह तक करसोग के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य पर करसोग के ममलेशवर महादेव और दलाश के आराध्य जगेश्वर महादेव का भव्य मिलन होगा, जिसके साक्षी सैकड़ों लोग बनेंगे। इससे पूर्व भी करीब दो साल पहले दलाश क्षेत्र के आराध्य देवता करसोग गए थे। वहीं इस बार भी भक्त के बुलावे पर महादेव एक बार फिर करसोग क्षेत्र के दौरे पर गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें