फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगातखाना में 272 मरीजों की आंखें जांची

मां नव दुर्गा एवं ठाकुर जी मंदिर जगातखाना ने लगाया निशुल्क जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मां नव दुर्गा एवं ठाकुर जी मंदिर जगातखाना ने मंदिर परिसर में आंखों का निशुल्क जांच शिविर लगाया। शिविर में करीब 272 मरीजों ने आंखों की जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। वहीं, चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों को सुरक्षित रखने के टिप्स दिए। शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित शिविर में मरीजों की निशुल्क में जांच की गई। साथ ही दवाइयां भी वितरित की गईं। जिन मरीजों को चिकित्सकों ने चश्में लगाने की सलाह दी, उन्हें आधे दामों पर चश्में उपलब्ध करवाए गए। कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुप्ता ने बताया कि शिविर को लगाने का उद्देश्य ग्रामीणों मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवाना था। उन्होंने कहा कि शिविर के आयोजन में जगातखाना के स्थानीय लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। उन्होंने नवकिरण आंखों का अस्पताल निरसू और नालागढ़ के चिकित्सक डॉ. जगजीत सिंह और डॉ. मनजीत की टीम का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। इस मौके पर अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अमर चंद, विनय शर्मा, कमल शर्मा, चुनी लाल शर्मा, रिशु, लोकेंद्र, साहिल, नमन, अमन, निखिल, रचित सिंघल, बांका राम शर्मा, राजु थापा, हरदयाल, दीपू गुप्ता, शेर सिंह खाची, गोलू और आरव सहित कई अन्य मौजूद रहे। गैस लीक होने से हादसा गैस लीक होने से हादसा गैस लीक होने से हादसा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें