फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में आईटीआई निरमंड और कबड्डी में निरमंड कॉलेज विजेता

विज्ञापन
निरमंड में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत : सोसायट
विज्ञापन
निरमंड में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से निरमंड में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निरमंड क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों और युवक मंडलों के युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी और गोला फेंक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एवरेस्ट आईटीआई के प्रधानाचार्य सुंदर सिंह, निरमंड कॉलेज के प्रो. (डॉ.) मदन और डॉ. राजेश बतौर अतिथि उपस्थित रहे वॉलीबाल प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान एवरेस्ट आईटीआई निरमंड और द्वितीय स्थान निरमंड कॉलेज ने प्राप्त किया। कबड्डी में छह टीमों ने भाग लिया। इसमें निरमंड कॉलेज ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एवरेस्ट टीम उपविजेता रही। रस्साकशी में प्रथम स्थान हिमालय गर्ल्स टीम ने हासिल किया और गोला फेंक में सीमा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें