फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में सात करोड़ से बना आईटीआई भवन बना शोपीस

विज्ञापन
दलाश में करोड़ों की लागत से बना आईटीआई भवन। संवाद
विज्ञापन
.मुख्यमंत्री ने बागा सराहन के दौरे के दौरान ऑनलाइन किया था उद्घाटन
विज्ञापन

.छह महीने से नहीं लगा बिजली मीटर, दो ट्रेड के 60 प्रशिक्षु परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश में सात करोड़ रुपये की लागत से बने आईटीआई भवन का छात्रों को लाभ नहीं मिल रहा है। भवन में बिजली का मीटर न लगने के कारण प्रशिक्षुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आईटीआई भवन दलाश का उद्घाटन जून में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागा सराहन के दौरे के दौरान ऑनलाइन किया था, लेकिन उद्घाटन के छह महीने बाद भी आईटीआई भवन में अभी तक बिजली का मीटर नहीं लग पाया है। आईटीआई दलाश में वर्तमान में प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन के ट्रेड चल रहे हैं। इसमें 60 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आईटीआई भवन में बिजली का मीटर न होने के कारण छात्रों को प्रैक्टिकल करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। आईटीआई की ओर से बिजली मीटर लगाने की सभी औपचारिकताएं बिजली बोर्ड को भेज दी हैं, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी विद्युत बोर्ड ने मीटर नहीं लगाया। दलाश पंचायत के प्रधान सत्येंद्र शर्मा, उपप्रधान सोहनी राम राठी, व्युंगल पंचायत के प्रधान जालप राम और डिंगीधार पंचायत के प्रधान बंसीलाल समेत ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से आईटीआई भवन में जल्द बिजली मीटर लगाने की मांग उठाई है। चेताया है कि यदि समय रहते मीटर नहीं लगाया गया, तो इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीआई दलाश ने अभी तक मीटर लगाने की पूरी औपचारिकताएं नहीं की है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद तुरंत मीटर लगा लिया जाएगा। - फूल चंद हरनोट, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड आनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें