फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अस्पताल में इंटरनेट सर्वर ठप, पर्ची बनवाने और फीस भरने के लिए लगी लंबी कतारें

विज्ञापन
केवल राम, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, ग्राउंड रिपोर्ट।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों को घंटों तक करना पड़ा बारी का इंतजार
विज्ञापन

एक्सरे रूम में भी दो कतारों में दिनभर खड़े रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अव्यवस्था रही। अस्पताल में सुबह से ही पर्ची काउंटर, ओपीडी और एक्स-रे रूम के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह के समय अस्पताल का इंटरनेट सर्वर ठप हो गया, जिससे रजिस्ट्रेशन का काम घंटों प्रभावित रहा।सर्वर डाउन होने के कारण पंजीकरण काउंटर पर काम पूरी तरह रुक गया था। हालांकि कर्मचारियों ने अपने निजी मोबाइल फोन से इंटरनेट जोड़कर पर्चियां बनानी शुरू कीं। इंटरनेट की गति धीमी होने के कारण रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बहुत कम रही, जिससे फीस जमा करने और पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद इंटरनेट सेवा बहाल की, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। ओपीडी और एक्स-रे रूम के बाहर तिल रखने की जगह भी नहीं थी। अस्पताल परिसर में जगह की भारी कमी के कारण मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को गैलरी में खड़े होने में भी परेशानी झेलनी पड़ी। कई मरीज घंटों कतारों में खड़े रहने के कारण बेहाल दिखे।

डॉक्टरों की कमी पड़ रही भारी
अस्पताल पहुंचे भीम दत्त नारग ने बताया कि डॉक्टरों की कमी सबसे बड़ी समस्या है। स्वास्थ्य मंत्री इसी जिले से हैं, फिर भी एक डॉक्टर के जाने पर पूरी व्यवस्था चरमरा जाती है।
विज्ञापन

ओपीडी के बाहर बैठने को जगह नहीं
इजाल के लिए पहुंचे केवल राम ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से अस्पताल में पहुंच गए थे। पर्ची तो जैसे-तैसे बन गई, लेकिन ओपीडी के बाहर न बैठने की जगह है और न ही खड़े होने की।
ओपीडी में देरी से पड़ा नंबर
अंकुश ने बताया कि वे सुबह 8 बजे पर्ची के लिए लाइन में लगे थे। जब ओपीडी पहुंचे तो वहां 10 नंबर चल रहा था और मुझे 80 नंबर मिला। ओपीडी में नंबर बहुत देरी से पड़ता है।
कोट
सर्वर की दिक्कत को दूर कर लिया गया है। मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। कई बार डॉक्टरों को इमरजेंसी ऑपरेशन में जाना पड़ता है, लेकिन उनकी जगह वैकल्पिक व्यवस्था रहती है। उम्मीद है कि कथेड़ में बन रहे नए अस्पताल के शुरू होने के बाद जगह की किल्लत पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. राकेश पंवार,चिकित्सा अधीक्षक,अस्पताल

केवल राम, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, ग्राउंड रिपोर्ट।

केवल राम, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, ग्राउंड रिपोर्ट।

केवल राम, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, ग्राउंड रिपोर्ट।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें