फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ललिता और नविका प्रथम, श्वेता व वैष्णव की जोड़ी को रही दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विवेकानंद शिक्षा कुंज में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता स्कूल प्रबंधन के साथ स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
विवेकानंद शिक्षा कुंज नालागढ़ में मदर्स सप्ताह के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। विवेकानंद शिक्षा कुंज नालागढ़ द्वारा मदर्स सप्ताह मनाया गया। इसके तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें 35 माताओं ने अपने बच्चों के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन खेलों में माताओं ने बच्चों के साथ मिलकर प्रतिभागी स्थल पर तुरंत ग्रीटिंग कार्ड बनाए। दूसरी गतिविधि में आवाज पहचान कर अपने बच्चों को पहचानने का खेल भी रखा गया था। इनमें से ललिता देवी और उनकी बेटी नविका की जोड़ी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया, जबकि श्वेता और उनके बेटे वैष्णव की जोड़ी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नालागढ़ की समाज सेवी इंदु ठाकुर और डॉक्टर चारू पठानिया ने निभाई। स्कूल प्रबंधक सुमति सिंघल ने सभी माताओं और बच्चों को उनके कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की। प्रिंसिपल शिवानी सिंघल ने प्रतिभागी माताओं, बच्चों समेत निर्णायक मंडल का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें