संंवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/नित्थर/रिकांगपिओ/आनी। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनसीसी और छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय परिसर में प्रात: विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। डाॅ. टीडी वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रावास में रहने वाले छात्र और छात्राओं को योगाभ्यास समय-समय पर करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य जीवन में अति आवश्यक है। मनुष्य को योग निरंतर करते रहना चाहिए। दिवस को मनाने के पीछे का मकसद सही मायने में सार्थकता को प्राप्त कर लेगा। महाविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. टीडी वर्मा, मुख्य छात्रपालक छात्रावास प्रो. राजेश नेगी, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. जीवन मसोई और उप छात्रपालक एवं सीटीओण, एनसीसी प्रो. योजना नेगी उपस्थित रहें। वहीं, शिक्षा खंड निरमंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोहरानाला में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने योग करके स्वस्थ रहने का प्रण लिया। इस दौरान राजेश्वरी छात्रा जवाहर नवोदय विद्यालय बद्रोल ने सभी छात्र और छात्राओं को योग सिखाया गया। कूल मुख्याध्यापक मेहर दास, अध्यापिका सपना सुहाना, उर्मिला, स्कूल प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष भाग चंद, संदीप, वार्ड सदस्य जयवंती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुष्पा देवी और सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सभी विद्यार्थियों ने सुबह उठकर योग करने का प्रण लिया। राजकीय राजमाता शांति देवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी निरमंड नागरिक मनमोहन सिंह ने की। इस अवसर पर निरमंड उपमंडल के विभिन्न विभागों पर विभागाध्यक्ष कर्मचारी, स्कूल प्रबंधन, आयुष विभाग, एनएसएस के स्वयं सेवी, व्यापार मंडल और नगर पंचायत के पार्षद उपस्थित रहें।
राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट संस्थान रिवाड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान योग गुरु सुरेश शर्मा ने कहा की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगा फॉर सेल्फ एंड सोसायटी की थीम को मद्देनजर रखते हुए राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट संस्थान ने सुबह के सत्र में प्रशिक्षु छात्रों को योग के विषय में जानकारी दी। सभी को सूर्य नमस्कार और प्राणायाम सहित अन्य आसन कराए गए। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला कर योग के जरिए सांस्कृतिक एकता एवं मानवता को बढ़ावा दिया है। इस दौरान संस्थान के प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, डॉ. निशु चौहान, आशू, अंचल सैनी, सुरेंद्र, सरोजना, सरिता और बबिता उपस्थित रहे। आनी के मेला मैदान में योग दिवस पर उपमंडल स्तर का कार्यक्रम का आयोजित किया गया। योगा फॉर सेल्फ एंड सोसायटी थीम पर आधारित योग दिवस शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। लोगों को योग से निरोग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आयुक्त विकास, बीडीओ आनी अमनदीप सिंह और तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस दौरान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, सरस्वती विद्या मंदिर आनी, एचएमएस आनी के छात्रों ने भाग लिया। योग शिविर के समापन अवसर पर उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी डॉ. एसके शर्मा ने योग दिवस के तहत आयोजित शिविर में भाग लेने के लिए तमाम लोगों और स्कूली छात्रों का आभार जताया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, स्थानीय लोग और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों सहित करीब 400 लोगों ने भाग लिया। आर्य पब्लिक स्कूल में योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने बच्चों को योग के महत्व और लाभ के बारे में बताया। स्कूल के योगा अध्यापिका रिया वर्मा ने बच्चों को योग क्रिया करवायी। स्कूल प्रबंधक चंद्रकांता अष्टू ने बच्चों को योग के बारे में बताया। स्कूल के अध्यापक गणों में लज्जा, रीता, शालू, अरुणा, मंजू, ज्योति, रोषा, यशोदा, अनुराधा, श्वेता, विक्रांत, नवनीत चौहान, नवनीत, दीपा, सुलोचना और आशा सहित अन्य उपस्थित रहे। रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली में योग दिवस पर स्वर्णिम हिमाचल समिति के सौजन्य से अध्यापकों और विद्यार्थियों को योग करवाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने समिति के योग प्रशिक्षकों का स्वागत किया गया। परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने 10वां विश्व योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक अक्षय नेगी ने छात्र, छात्राओं और अध्यापकों को विभिन्न योगासन करवाए गए। सभी को योग के प्रति जागरूक किया गया। योग, ध्यान और व्यायाम का एक रूप है। लोगों की जीवन शैली को बेहतर बनाता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आनी के मेला मैदान में आयोजित योगा दिवस पर योग करते विभिन्न विभागों
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आनी के मेला मैदान में आयोजित योगा दिवस पर योग करते विभिन्न विभागों
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आनी के मेला मैदान में आयोजित योगा दिवस पर योग करते विभिन्न विभागों
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आनी के मेला मैदान में आयोजित योगा दिवस पर योग करते विभिन्न विभागों