फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी गांरटियों को पूरा करने की ओर सरकार अग्रसर : जगत सिंह

विज्ञापन
राजस्व मंत्री रिकांग पिओ में 05 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले जिला पंचायत संस
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह ने प्रशासन ब्लॉक और जिला पंचायत संसाधन केंद्र का किया शिलान्यास, सवा दो करोड़ से बने एनजीओ मैस का किया लोकार्पण
विज्ञापन

किन्नौर की 309 महिलाओं को सुख सम्मान निधि योजना के तहत 4,500 रुपये की राशि जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को रिकांगपिओ स्थित पुलिस लाइन में 2.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एनजीओ मैस का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने 7.10 करोड़ रुपये की राशि से बनने वाले प्रशासन ब्लॉक और मिनी स्टेडियम रिकांगपिओ में 1.60 लाख रुपये की राशि से बनने वाली पार्किंग और सुलभ शौचालय का शिलान्यास किया। राजस्व मंत्री ने इससे पूर्व जिला के रिकांगपिओ में 5.65 करोड़ रुपये से बनने वाले जिला पंचायत संसाधन केंद्र का शिलान्यास किया। इस दौरान अध्यक्ष जिला परिषद किन्नौर ने सभी जिला परिषद सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10,4400 रुपये का चेक राजस्व मंत्री को भेंट किया। इस दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संपूर्ण प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का विकास सुनिश्चित कर रही है। सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने के लिए तत्पर है और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये देने की गारंटी को भी प्रदेश सरकार की ओर से पूरा किया गया है, जिसके तहत जनजातीय जिला किन्नौर में 309 महिलाओं को एक अप्रैल से 30 जून तक 4,500 रुपये उनके बैंक खातों में जमा कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके तहत भूमिहीन लोगों को भूमि का अधिकार प्रदान करने के लिए वन अधिकार अधिनियम 2006 और नौतोड़ के तहत भूमि शीघ्र प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को एफआरए और नौतोड़ की बारीकियों और पहलुओं से अवगत करवाया गया है, ताकि शीघ्र उपेक्षित वर्गों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। इस मौके पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसपी सृष्टि पांडे, जिप अध्यक्ष निहाल चारस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, जिप सदस्यों सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

राजस्व मंत्री रिकांग पिओ में 05 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले जिला पंचायत संस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें