फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुलिस रिजर्व के 240 जवान, 150 गृहरक्षक और एनसीसी कैडेट्स संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

विज्ञापन
पाट बंगला में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला में लगनेन वाले प्रदर्शनी को लेकर वि​​भिन्न विभाग अपने अपन
विज्ञापन
ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी में होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, वजीर बावड़ी से वाया झाकड़ी होगी बड़े वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन


बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने के लिए शिमला से पहुंची क्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंध पुख्ता कर दिए हैं। इस वर्ष पुलिस की दस रिजर्व के 240 जवानों सहित होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और मेले के दौरान होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। मेले की हर गतिविधि पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। मेले में दस पुलिस रिजर्व के 240 जवान, गृहरक्षा विभाग के 150 जवानों सहित आसपास के थानों और चौकियों से पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। लवी मेला स्थल पाटबंगला सहित नेशनल हाईवे-पांच वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी, चाटी, जगाखाना और ब्रौ पुल सहित शहर के अन्य संवेदनशील स्थानों में पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा मेले के सांस्कृतिक स्थल पद्म छात्र स्कूल में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। शिमला से किन्नौर की ओर आने वाले भारी वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी से वाया झाकड़ी होकर करवाई जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों से लैस पुलिस गुमटी वजीर बावड़ी में तैयार की है, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। यहां से गुजरने वाले वाहनों पर पुलिस की बराबर नजर रहेगी। मेला स्थल, एनएच पांच और शहर के साथ सटे कुल्लू जिले के विभिन्न इलाकों को जोड़ने वाले पुलों के समीप सीसीटीवी से पल-पल की जानकारी हासिल की जाएगी। मेले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनएच पांच पर वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र में एनएच पांच से वाहन हटाने के लिए पुलिस ने शिमला से क्रेन मंगवाई है। क्रेन के जरिये उठाए गए वाहनों का खर्चा भी वाहन मालिकों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। दस रिजर्व के जवान, होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स मेले में व्यवस्था संभालेंगे। वजीर बावड़ी में पुलिस दल 24 घंटे तैनात रहेगा। भारी वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर करवाई जाएगी। मेले में आने वाले लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखें। - नरेश शर्मा, डीएसपी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें