फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी की दूसरी संध्या में पंजाबी गायक अमृत मान ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक अमृत मान के नाम रही। उन्हाेंने एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत पेश कर दर्शकों का भरपूर मनाेरंजन किया। दूसरी संध्या में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर लवी मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक अमृतमान ने दर्शकाें को अपने गीतों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने हांजी हांजी... मिट्ठे मिट्ठे.... सुबह जट दा... ट्रेंडिंग नखरा जैसे पंजाबी गानों पर प्रस्तुतियां दीं। वहीं, रामपुर के पद्म छात्र स्कूल में आयोजित हो रही सांस्कृतिक संध्याओं में स्कूली बच्चों सहित स्थानीय और प्रदेशभर के कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के विभिन्न जिलों सहित राजस्थान से आए नर्तक दल ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं रंगबिरंगे परिधानों में सजे स्कूली कलाकाराें ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
लोक कलाकार भी छाए
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक हेमंत शर्मा, काकू चौहान, राम सिंह फांकर, दिवान सिवान, मदन झालटा, बीरबल किन्नौरा अंजली नानक और बिमला चौहान सहित अन्य लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दोपहर बाद तीन बजे से स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम शुरू हुए। कुल्लू रामपुर, निरमंड, सोलन और ननखड़ी के कलाकारों ने पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गानों पर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी स्कूल रामपुर, दत्तनगर, प्राथमिक पाठशाला रामपुर, कमला मेमोरियल स्कूल रामपुर के बच्चाें ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकार राहुल शर्मा, उर्वशी सोनी, विशाल, दीक्षा, सुनीता गंधर्व, निर्मला, मुस्कान, देवराज सहित अन्य कलाकारों ने अपनी आवाज से दर्शकाें का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें