संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 से लेकर 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक दिन में करीब 70 कलाकार अपने प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार चार दिवसीय सांस्कृतिक संध्याओं के लिए प्रदेशभर के 250 के करीब कलाकारों ने ऑडिशन दिए हैं। मेला कमेटी ने इन कलाकारों की प्रस्तुतियों का समय शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक निर्धारित किया है। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र भी कार्यक्रम पेश करेंगे। वहीं, प्रसिद्ध कलाकरों में पहली सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा, दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी गायक अमृत मान, तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बुशहैरी कलाकार प्रस्तुति देंगे। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर और प्रसिद्ध पार्श्व गायक श्रीराम अय्यर समां बांधेंगे।
व्यापारियों ने सजाए स्टाॅल
वहीं, रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर देश-प्रदेश से व्यापारी अपने सामान लेकर मेले में स्टाल और दुकानों सजाने के लिए पहुंचे गए हैं। बाहरी क्षेत्र के अलावा किन्नौर, रामपुर के स्थानीय व्यापारी, चंबा, कुल्लू, मंडी से सामान बेचने के लिए पहुंच गए हैं।