फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुल्लू कॉलेज में आज से होगी इंटर कॉलेज खेल स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
16 कॉलेजों के 355 खिलाड़ी इंटर कॉलेज दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

हॉकी, हैंडबाल और बैडमिंटन के खेले जाएंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरदार पटेल विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता करवा रहा है। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू को स्पर्धा की मेजबानी का जिम्मा सौंपा गया है। जिला मुख्यालय में 18 से 20 नवंबर तक हॉकी, हैंडबाल और बैडमिंटन के मुकाबले खेले जाएंगे। इस स्पर्धा में एसपीयू के अधीन आने वाले 16 महाविद्यालयों के 355 खिलाड़ी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे। स्पर्धा महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने खेल कैलेंडर में फेरबदल किया है। फेरबदल के अनुसार हॉकी, हैंडबाल और बैडमिंटन स्पर्धा की महाविद्यालय कुल्लू को मेजबानी सौंपी गई है। तीन दिनों तक जिला मुख्यालय के खेल मैदान में सैकड़ों खिलाड़ी पसीना बहाएंगे। 13 से 15 नवंबर तक महाविद्यालय कुल्लू सरदार पटेल विश्वविद्यालय के ग्रुप-एक और ग्रुप-तीन की प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी कर चुका है। इस सफल आयोजन के बाद अब महाविद्यालय प्रबंधन ने खेल स्पर्धा की तैयारियां भी पूर्ण कर ली हैं। महाविद्यालय के खेल विभाग के डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि 18 से 20 नवंबर तक कुल्लू में इंटर कॉलेज खेल स्पर्धा होगी। इसमें 16 महाविद्यालयों के 355 खिलाड़ी हॉकी, हैंडबाल और बैडमिंटन में अपना हुनर दिखाएंगे। खिलाड़ियों के रहने से लेकर भोजन तक की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें