फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संस्थान को किया अपग्रेड, डाॅक्टर का करवा दिया तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधाएं मिलते ही आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कराणा में सेवाएं ठप
विज्ञापन


नौ माह से डाॅक्टर का पद रिक्त
लोगों ने सरकार से पद को भरने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। एक ओर सरकार ने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए आयुर्वेदिक औषधालयों को अपग्रेड कर आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बना दिया। आयुष विभाग के सौजन्य से अपग्रेड किए सभी संस्थानों की सूरत-ए-हाल भी संवारी गई।
आधुनिक उपकरणों से स्वास्थ्य संस्थानों को वो सारी सुविधाएं मुहैया करवाई गईं, जिस उद्देश्य से आयुष विभाग की ओर से अपग्रेड किए इन औषधालयों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ दिलवाना था, लेकिन विशेष मकसद के लिए खोले इन स्वास्थ्य केंद्रों को जमीनी स्तर पर कामयाब करने की योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले आनी उपमंडल के तीन आयुर्वेदिक आयुष औषधालयों को अपग्रेड कर इन्हें आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया। इसमें से आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कराणा में भी वेलनेस सेंटर की तरह वो सारी सुविधाएं मुहैया करवाई गईं। इसके बावजूद यहां से नौ माह पूर्व डाॅक्टर का तबादला कर दिया गया। डाॅक्टर के पद की जगह आज तक दूसरे डाॅक्टर की तैनाती नहीं की जा सकी है। बिना डाॅक्टर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा इस आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। डाॅक्टर के रिक्त पद होने से यहां ओपीडी में भारी गिरावट हुई है।
ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ
हालात ये हैं कि संस्थान में सुविधाएं होने के बावजूद बिना चिकित्सक यहां से बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। क्षेत्र के पूर्व प्रधान ख्याले राम शर्मा, वरिष्ठ नागरिक ध्यान सिंह ठाकुर और ताराचंद शर्मा ने जल्द डाॅक्टर की तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन



बिना डाॅक्टर आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चलाना असंभव रहता है। कराणा के लिए हफ्ते में दो दिन श्वाड से डाॅक्टर को डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। जल्द मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर कराणा वेलनेस सेंटर में डाॅक्टर की नियमित तैनाती की बात रखी जाएगी।
- डाॅ. सोनिया दुगल, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें