फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला घाटी में 6.49 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बास्पा नदी की सुरक्षा दीवारें जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बोले, प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र के भूमिहीन लोगों को भूमि अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सांगला घाटी की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर 6.49 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन किए। उन्होंने रक्छम में 2.97 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आइस स्केटिंग रिंक और बटसेरी में 1.92 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना की आधारशिला रखी। वहीं, थैमगारंग में युवक मंडल भवन का शिलान्यास और 1.60 करोड़ रुपये से निर्मित राजकीय उच्च विद्यालय भवन का उद्घाटन किया।
रक्छम में जनसभा को संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

मंत्री ने वन अधिकार अधिनियम-2006 और नौतोड़ अधिनियम-1968 का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र के भूमिहीन और जरूरतमंद लोगों को भूमि अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किन्नौर के करीब 800 निर्धन और उपेक्षित परिवारों को भूमि पट्टे दिए गए हैं। उन्होंने पात्र लोगों से इन प्रावधानों का लाभ उठाने की अपील की।
बटसेरी में उन्होंने कहा कि बास्पा नदी के तटीकरण के तहत सुरक्षा दीवारों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि आपदा के जोखिम को कम करने में मदद मिल सके। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
थैमगारंग में मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 150 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षा दी जा रही है। किन्नौर के निचार, भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ और कानम के स्कूलों में भी सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा शुरू की जा रही है। सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन

दौरे के दौरान मंत्री ने विभिन्न पंचायतों में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके चरणबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। बटसेरी में महिला मंडल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुनीला नेगी, कांता देवी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पितांबर दास नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें