फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार से की जा रही शिपकी ला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा करवाने की मांग : जगत सिंह

विज्ञापन
रिकांगपिओ में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर परेड का निरीक्षण करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत :
विज्ञापन
महात्मा गांधी पार्क में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने ली परेड की सलामी
उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की और किन्नौर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू निरंतर प्रयास कर रहे हैं और केंद्र सरकार के समक्ष लगातार मांग करते आ रहे हैं कि कैलाश मानसरोवर यात्रा शिपकी ला दर्रा होकर आयोजित की जाए ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। इससे पहले मंत्री जगत सिंह नेगी ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। परेड में भाग लेने वाले जवानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि आज का पर्व देश के उन सभी वीरों के नाम होता है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलवाई। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों के अहम योगदान का बखान किया। मंत्री जगत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है। जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को गुणात्मक व निशुल्क आवासीय शिक्षा एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार में प्रदान की जा रही है और 2.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कन्या छात्रावास का लोकार्पण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि शिपकी ला से व्यापार को सुदृढ़ करने के लिए छुप्पन ट्रेड मार्ट की स्थापना 1.61 करोड़ रुपये से की गई है ताकि सीमा पार व्यापार सुचारू रूप से चल सके और केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की ओर से पूह क्षेत्र से निर्यात सूची में 36 वस्तुएं और तिब्बत से आयात सूची में 20 वस्तुएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों नमज्ञा, लियो, छितकुल, सुमरा, नेसंग, शलखर और हांगो में सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। पूह के व्यापारियों और स्थानीय हितधारकों को आश्वासन दिया कि निर्यात एवं आयात सूची वर्तमान परिवेश में संशोधित की जाएगी और यह मुद्दा भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से चीन सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
इस अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने किया। आईटीबीपी, पुलिस, महिला बल, पुरुष और महिला होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, गृह रक्षा बैंड सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के बैंड ने परेड में भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। केवि रिकांगपिओ, कोठी स्कूल, डीएवी, रिकांगपिओ कॉलेज, पाइनवुड स्कूल, जेएनवी, गंगा राम और उनकी रोलर स्केटिंग टीम सहित महादेव खेल एवं सांस्कृतिक क्लब पोवारी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी सुशीला नेगी, किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरोज नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी, हितेश नेगी, निर्मल चंद्र नेगी, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त की धर्मपत्नी शिवानी शर्मा, एसपी सुशील कुमार शर्मा, वनमंडलाधिकारी अरविंद कुमार, एसडीएम प्रवीण भारद्वाज, सहायक आयुक्त विपिन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

रिकांगपिओ में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर परेड का निरीक्षण करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत :

रिकांगपिओ में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर परेड का निरीक्षण करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत :

रिकांगपिओ में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर परेड का निरीक्षण करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत :

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें