संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। भुवनेश्वरी युवक मंडल दुराह ने बुधवार को दुराह में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। हर साल पजाई मेले से पहले खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। दुराह पंचायत प्रधान गुरमेल सिंह प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर संमा बांधा।
युवक मंडल के प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर पर वॉलीबाल। इसमें एक दर्जन से ज़्यादा टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में दुराह, लोट, नित्थर और शिल्ली महिला मंडल सांस्कृतिक कार्यक्रम और रस्साकशी में भाग लेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल में प्रथम आने वाली टीम को तीस हजार, ट्रॉफी, लोकनृत्य में बारह हजार, ट्रॉफी, रस्साकशी में प्रथम आने वाली टीम को ट्रॉफी और पांच हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिताएं 20 जुलाई तक आयोजित होंगी। 20 और 21 को रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिमला और कुल्लू जिले के मशहूर लोक गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।