फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाल पंचायत को विधायक ने दी लाखों की सौगात

विज्ञापन
बधाल पंचायत में विकास कार्यों का उद्धाटन करने पहुंचे विधायक नंद लाल। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधाल में स्थानीय विधायक नंद लाल ने लाखों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। सोमवार को स्कूल प्रशासन और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

बधाल पंचायत स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में एसजेवीएनएल की ओर से करीब 40 लाख रुपये की लागत से तैयार खेल मैदान और साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित स्टेज का उद्घाटन किया। इसके अलावा विधायक ने साढ़े चार लाख रुपये की लागत से बने ग्राम पंचायत बधाल के प्रवेशद्वार और साढ़े 6 लाख रुपये की लागत से बने बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। विधायक ने पंचायत और क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। वहीं, पंचायत प्रधान यशपाल सोनी ने लाखों रुपये के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने पर विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। इस अवसर पर ज्यूरी पंचायत प्रधान अशोक नेगी, उपप्रधान बधाल पंचायत प्रेम चंद, बीडीओ कीमत राम, स्कूल प्राचार्य दिनेश भलूनी, बृज मोहन, राजेश लारजू, राजीव ठाकुर, धर्म देवी, कांता देवी, आशा सोनी, कृष्णा देवी, बलदेव, रमेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें