वार्षिकोत्सव : सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी में सुबह 10:00 बजे वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। समारोह में विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित होंगे।
पारितोषिक वितरण समारोह : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में पूर्वाह्न 11:00 बजे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया जाएगा।
जागरूकता शिविर : कोठी पंचायत में पूर्वाह्न 11:00 बजे बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जागरूकता शिविर लगेगा।
योजना का उद्घाटन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पूर्वाह्न 11:00 बजे थरोल पंचायत में कठांडली नाले से धलोना, थरोला और आसपास के क्षेत्रों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे।
बैठक : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पूर्वाह्न 11:00 बजे आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की आंतरिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।