चयन प्रक्रिया : पाटबंगला मैदान में पूर्वाहन 11:00 बजे से सर्वश्रेष्ठ अश्व की चयन प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर बाद घुड़दौड़ और गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र होगी।
उत्सव : सिराज उत्सव आनी में पूर्वाहन 11:00 बजे मिस आउटर सिराज और वॉयस ऑफ आउटर सिराज प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन।
सफाई अभियान : पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में एनएसएस शिविर चल रहा है। पूर्वाहन 11:00 बजे स्वयंसेवी अंबिका माता मंदिर में सफाई अभियान चलाएंगे।
बिजली बंद: 66 केवी भोक्टू-आकपा ट्रांसमिशन लाइन में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे बिजली बंद रहेगी। इस दाैरान 22 केवी खारो, 22 केवी रिब्बा, 22 केवी मूरंग, 22 केवी स्पिलो, 22 केवी पूह-काजा, 22 केवी पूह, 22 केवी चांगो एक्सप्रेस और 22 केवी सुन्नम लाइनों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पूह और स्पीति खंड में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. सुनीत कटोच सेवाएं देंगे।