फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में तहसीलदार, न नायब तहसीलदार और न ही कानूनगो

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील पहुंचने वाले हजारों बाशिंदों के कार्य हो रहे ठप
विज्ञापन


सुक्खू सरकार रामपुर विधानसभा क्षेत्र की कर रही अनदेखी : कौल

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील में विभिन्न पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कानूनगो के अहम पद रिक्त होने से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात भाजपा युवा नेता कौल सिंह नेगी ने ननखड़ी में आयोजित बैठक में कही।

कौल ने सुक्खू सरकार पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ननखड़ी में ऐसा पहली बार हुआ है कि यहां पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कानूनगो के पद खाली पड़े हुए हैं। इस कारण यहां की आम जनता के काम पूरी तरह से ठप पड़े हैं। सरकार के इस उदासीन रवैये से जनता परेशान हो चुकी है। शुक्रवार को भाजपा मंडल रामपुर की ननखड़ी जोन की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलबीर सिंह खुंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर मंथन किया गया। वहीं बैठक में आगामी चुनाव के दृष्टिगत पार्टी की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ पुन: मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कौल सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया और उन्हें लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र रिक्त पदों को नहीं भरा तो सड़कों पर उतर कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महामंत्री जगदीश मेहता, संतोष नेगी, शेर सिंह खूंद, जिया लाल लंबरदार, लाल चंद, सुरजीत ठाकुर, पिंकू खूंद, शरद वर्मा, अनिता कुमारी और अशोक कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें