फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग-हाटकोटी सड़क से हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश होने पर ठियोग में अवैध ढाबा को हटाते कर्मचारी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद ठियोग-हाटकोटी मार्ग के किनारे से अवैध कब्जों को हटाया गया। बुधवार को एनएच प्राधिकरण ने गजेड़ी बाईपास से हुल्ली तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इससे पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद भी जब अवैध कब्जों को नहीं हटाया गया तो एनएच प्राधिकरण ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

गौर हो कि प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए ठियोग-हाटकोटी सड़क किए गए अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू किया है। मंगलवार से शुरू हुए इस अभियान में पहले दिन ठियोग से गजेड़ी बाईपास तक कार्रवाई अमल में लाई गई थी। इसके बाद बुधवार को भी प्राधिकरण की यह कार्रवाई जारी रही। इस दौरान करीब 11 किलोमीटर मार्ग पर 15 से अधिक अतिक्रमणों पर कार्रवाई की गई है।
एनएच प्राधिकरण की यह कार्रवाई हाटकोटी तक जारी रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। एनएच पर अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस वजह से हजारों लोगों को हर रोज परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इसको देखते हुए प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्राधिकरण को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के एक्सईएन पीपी सिंह ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करना गैर कानूनी है। इसको लेकर प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को गजेड़ी बाईपास से हुल्ली तक अतिक्रमण को हटाया गया है। आगे भी प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें