फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में पांच तालों में सील किया गया अवैध कब्जा

विज्ञापन
तहसीलदार रामपुर की अगुवाई में अवैध कब्जा हटाने पहुंचे भीमाकाली मंदिर न्यास के अधिकारी और पुलिस।
विज्ञापन
30 साल बाद अवैध कब्जे पर कार्रवाई, लगाए पांच ताले
विज्ञापन

तहसीलदार रामपुर की अगुवाई में भीमाकाली मंदिर न्यास ने की कार्रवाई

पुलिस, राजस्व विभाग, मंदिर न्यास के 25 सदस्य पहुंचे थे कार्रवाई को

नियमों के विपरीत न्यास की भूमि पर बना डाला दो मंजिला भवन

हाईकोर्ट के फैसले के बाद दूसरी बार कब्जा हटाने पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आखिर लंबे विवाद के बाद रामपुर मुख्य शहर में मां भीमाकाली मंदिर न्यास की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर 30 साल बाद कार्रवाई हुई। मुख्य शहर में न्यास की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था, जिसे न्यास के अधिकारियों ने पांच तालों में सील कर दिया है। अब न्यास की ओर से कब्जा करने वाले को नोटिस जारी कर दुकान से सामान निकालने के फरमान जारी होंगे। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व विभाग, पुलिस और न्यास के अधिकारी और कर्मचारी दूसरी बार कब्जा हटाने पहुंचे थे।

गौर हो कि रामपुर शहर में मां भीमाकाली मंदिर न्यास की भूमि पर बने पुराने मकानों को न्यास ने किराये पर दिया था। शहर के दो स्थानों पर पुराने मकानों की जगह इन किरायेदारों ने नियमों के विपरीत और मंदिर न्यास से मंजूरी लिए बिना ही आरसीसी के बहुमंजिला भवन बना दिए। वर्षों से किराया जमा न करने और किरायानामा (रेंट डीड) न बनाने पर वर्ष 1995 में इन दोनों कब्जों को अवैध ठहराया था और दोनों के बेदखली के आदेश दिए थे। उसके बाद वर्ष 2007 में समझौता हुआ था कि दोनों संपत्तियां पहले न्यास खाली करवाएगा और यहां पर दुकानें बनाकर एक-एक दुकान इन किरायेदारों को देगा, लेकिन इन कब्जाधारियों ने न तो न्यास को किराया दिया और न ही न्यास की भूमि को खाली करवाया। यही नहीं न्यास की मंजूरी के बिना ही 2015 में कब्जाई संपत्ति पर बहुमंजिला भवन बना दिए, जिस पर न्यास ने मामला दर्ज करवाया। बीते वर्ष एक जनवरी 2024 को भी दोनों अवैध कब्जों की बेदखली के आदेश निकाले गए थे। उसके बाद कब्जाधारी अपील लेकर हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने अवैध कब्जे को हटाने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन


बीती दस जनवरी को राजस्व विभाग, पुलिस और मंदिर न्यास के अधिकारी कब्जा हटाने पहुंचे थे, लेकिन कब्जाधारी की बेदखली नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को फिर से अवैध कब्जा हटाने की मुहिम चलाई गई। तहसीलदार रामपुर परीक्षित भांडिया की अगुवाई में राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस और भीमाकाली मंदिर न्यास के अधिकारी और कर्मचारी अवैध कब्जे पर कार्रवाई करने मौके पर पहुंचे। तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के समक्ष मंदिर न्यास के अधिकारियों ने अवैध भवन पर ताले लगाए और उन्हें सीलबंद किया। अब न्यास की ओर से कब्जाधारी को 15 से 20 दिन का नोटिस जारी कर दुकान में रखे सामान को खाली करवाने बारे नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद भी यदि सामान खाली नहीं करवाया जाता तो न्यास की ओर से सामान की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन


अवैध कब्जाधारी को सामान निकालने के लिए दिया जाएगा नोटिस
रामपुर शहर में किए गए अवैध कब्जे पर न्यास ने कार्रवाई की है। अवैध रूप से बनाए गए दो मंजिला मकान को पांच तालों से सील किया गया है। अब कब्जाधारी को सामान खाली करवाने बारे नोटिस जारी किया जाएगा। अवैध कब्जे के दूसरे मामले में कब्जाधारी ने कोर्ट से स्टे लिया है। नियमानुसार उसे भी जल्द खाली करवाया जाएगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, मां भीमाकाली मंदिर न्यास

तहसीलदार रामपुर की अगुवाई में अवैध कब्जा हटाने पहुंचे भीमाकाली मंदिर न्यास के अधिकारी और पुलिस।

तहसीलदार रामपुर की अगुवाई में अवैध कब्जा हटाने पहुंचे भीमाकाली मंदिर न्यास के अधिकारी और पुलिस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें