फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में जगाई स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
ज्यूरी में सफाई अभियान में भाग लेने वाले लोग। संवाद 
विज्ञापन
जगह-जगह सफाई कर स्वच्छ भारत का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनहित व्यापार मंडल ज्यूरी की अगुवाई में बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई। अभियान में ज्यूरी पंचायत प्रधान राजकांता भी मौजूद रहीं। व्यापार मंडल के सदस्यों के अलावा ज्यूरी वार्ड के लोगों, शहीद पवन दंगल यूनाइटेड क्लब, अशोका बॉक्सिंग अकादमी, नेपाली एकता समाज, निरंकारी एकता परिवार, मूनलाइट यूथ क्लब ज्यूरी और सफाई कर्मचारी संस्था के सदस्यों ने भाग लिया।
सबसे पहले मजदूर शहीद स्मारक परिसर की सफाई की गई। इसके बाद उन्नू महादेव ज्यूरी से नेशनल हाईवे, ज्यूरी बाजार से ज्यूरी पब्लिक स्कूल तक और ज्यूरी चौक से सराहन सड़क पर एनएस होटल तक कूड़ा-कचरा हटाया गया। जनहित व्यापार मंडल ज्यूरी के अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि आने वाले समय में भी समय-समय पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई अभियान में व्यापार मंडल के सचिव अजय सुनेल, राजेंद्र द्रोहा, मनोज टोलटा, ज्योति, राजेश, मोहन खन्ना, नरेश सुनेल, देशबंधु मेहता, राज फांकर और हेमंत गौतम सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें