फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जल्द नहीं सुधरी सुंडा-सनेई सड़क तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के आठ किलोमीटर हिस्से पर नहीं टारिंग का नामोनिशान, ग्रामीण ने दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की डंसा पंचायत के ग्रामीण खस्ताहाल सुंडा-सनेई सड़क से परेशान हैं। ग्रामीण रोजाना आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। सुंडा-सनेई सड़क के आठ किलोमीटर हिस्से पर टारिंग का नामोनिशान मिट चुका है। ग्रामीणों ने चेताया है कि जल्द सड़क की हालत में सुधार नहीं होता है, तो लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस सड़क का जगूनी तक साढ़े पांच किलोमीटर तक का हिस्सा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन आता है। शेष ढाई किलोमीटर सड़क राज्य सरकार के अंतर्गत बनी है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते सड़क जगह-जगह गड्ढों में तबदील हो चुकी है, जिस पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। डंसा पंचायत के जगूनी, सनेई, कराली, रायाशरन, थाना और बाहली की ओर रोजाना हजारों लोग छोटे-बड़े वाहनों से सफर करते हैं। रामपुर डिपो की खटारा बसें भी आए दिन खस्ताहाल सड़क पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। भारी बरसात और सेब सीजन के चलते सड़क की हालत बुरी तरह बिगड़ चुकी है। ग्रामीण गोवर्धन, चरण दास, अजय कुमार, महेश, सीता राम, सुरेंद्र, बिहारी लाल, चमन लाल, अनिल समेत अन्य ग्रामीणों ने सड़क की खस्ता हालत को लेकर रोष जताया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द सड़क की हालत सुधारी जाए। उन्होंने चेताया है कि यदि समय रहते सड़क की हालत को सुधारा नहीं गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गड्ढों को भरा जा रहा

लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बृज लाल ने माना कि सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। सड़क पर पड़े गड्ढों को भरा जा रहा है। सड़क की टारिंग के लिए उच्चाधिकारियों को प्राक्कलन तैयार कर भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फरवरी के अंत तक स्वीकृति मिलते ही टारिंग का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें