सरस्वती विद्या मंदिर समोली में युवा सम्मेलन और विचार गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सरस्वती विद्या मंदिर समोली में एकल अभियान के अंतर्गत एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन व गतिविधि विभाग ने युवा सम्मेलन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया। युवाओं और विद्यार्थियाें को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने और स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं, जिसमें चम्मच रेस, कुर्सी रेस, मटका फोड़, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली और मनोरंजक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। भाजपा जिला सचिव रवि किमलाटा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर स्टेट ग्रामोत्थान को ऑर्डिनेटर मोहन रांटा, मुख्य वक्ता भूपेंद्र जिला प्रचारक रोहड़ू , संजीव दुल्ला (अंचल अध्यक्ष रोहड़ू) ,बलदेव (एकल अभियान प्रमुख रोहड़ू), सतीश पीथियान (आईवीडी कोऑर्डिनेटर), संजीव नेगी, मनोजा , राजन शोंगी , शिल्पा ठाकुर, बनिता, पूजा , विंकल , रीता , जितेंद्र और रीया भी उपस्थित रहे।