फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के बराल गांव के पास दो घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पैल वैली के भूंडा महायज्ञ में शरीक होने गए थे परिवार के लोग, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। उपमंडल रोहडू के तहत बराल गांव के साथ कुछ दूरी पर आग से दो घर जलकर राख हो गए। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस व प्रशासन की ओर से कोई भी घटनास्थल पर नहीं पह़ुंचा थाा। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार बराल पंचायत में चैणू व बराल के बीच कलम सिंह व हीरा लाल के घर से आग शाम करीब छह बजे भड़की गई। घर में केवल एक व्यक्ति ही मौजूद था। परिवार के अन्य लोग स्पैल वैली के भूंडा महायज्ञ में शरीक होने गए थे। कूछ दूरी पर एक घर में रहने वाले परिवार ने आग की पलटों को को कलम सिंह के घर से उठते देखा। उसके बाद आस पास के लोगों को इसकी सूचना दी गई। आग पर काबू पाने के लिए लोग मौके पर कुछ ही देरी में पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर के फटने से आग ने दो घरों को आग ने चपेट में ले लिया। एक अन्य घर को बचाने के प्रयास जारी हैं। सूचना के बाद रोहडू से दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

बराल पंचायत के प्रधान गोपाल पांजटा ने बताया कि आग पर गांव के लोग काबू पाने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटना स्थल तक संपर्क सड़क खराब होने के कारण दमकल वाहन का पहुंचना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें