ग्रामीणों और दमकल विभाग ने समय रहते आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की बड़ोग पंचयात के पूनन गांव में तीन मंजिला मकान में आग भड़कने से एक कमरा जलकर राख हो गया। समय रहते ग्रामीणों और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार पूनन गांव में रामकृष्ण पुत्र स्वर्गीय गोपाल दास के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग की घटना पेश आई है। ग्रामीणों और दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया और मकान को जलने से बचाया। सामान जलकर राख हो गया है। उधर, तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत और दो कंबल दिए गए हैं। कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।