फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बर्फबारी-बारिश के बाद नए बगीचे लगाने में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद जमीन में नमी आने से बागवान खुश
विज्ञापन

बगीचों के रखरखाव के काम ने पकड़ी रफ्तार
वैज्ञानिक तरीके से सेब के नई किस्में तैयार करें बागवान : विशेषज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लंबे सूखे के बाद बारिश और बर्फबारी होने के बाद अब बागवान सेब के नए बगीचे लगाने की तैयारियों में जुट गए हैं। नई किस्म के सेब के बगीचे तैयार करने के लिए वैज्ञानिक तरीके की जरूरत रहती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बागवान बगीचे की रूपरेखा तैयार करने से पहले एक बार सलाह जरूर लें। गलत तरीके से सेब का बगीचा लगाने पर फल की गुणवत्ता और पौधे का विकास प्रभावित होता है। कई साल मेहनत के बाद बागवानों को आर्थिक नुकसान की संभावना अधिक रहती है।
बागवानी विशेषज्ञ मानते हैं कि सेब का बगीचा लगाने से पहले स्थान का चयन, वहां की जलवायु का पता होना जरूरी है। उसके बाद ही बागवानों को तय करना होगा कि यहां के लिए सेब की किन किस्मों को उपयुक्त माना जाए। बगीचे की रूपरेखा बनाने से पहले वहां की मिट्टी की जांच भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के पर्व प्रभारी एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कायथ कहते हैं कि सेब के लिए मिट्टी दोमट या मिट्टी की पीएच 6.0. से 7.0 के बीच अच्छी मानी जाती है। भूमि के भीतर की सतह पथरीली नहीं होनी चाहिए। बगीचा किस विधि से लगाया जा सकता है, वह भूमि की ढलान पर निर्भर करता है। उनका कहना है कि अगर भूमि समतल हो तो बगीचा वर्गाकार आयताकार विधि से लगता है। ढलानदार भूमि पर बगीचा कंटूर विधि से लगना चाहिए। छोटे-छोटे खेत हों तो सेब के पौधों को उपयुक्त दूरी पर टैरेस बनाकर लगाया जाता है। उन्होंने सलाह दी कि पौधे से पौधे की दूरी सेब की किस्म पर निर्भर करती है। पौध लगाने से पहले गड्ढे बनाने का काम पूरा करें। डॉ. कायथ का कहना है कि गड्ढे का आकार भूमि की उपजाऊ क्षमता पर निर्भर करता है। आम तौर पर गड्ढा एक मीटर के आकर का बनाता है। पौधे लगाने से एक महीने पहले गड्ढे भरना जरूरी है। गड्ढे में गली-सड़ी गोबर की खाद के साथ आधा किलो सुपर फास्फेट खाद डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें