फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी से फिर बढ़ी दुश्वारियां

विज्ञापन
नारकंडा में पड़ी ताजा हिमपात - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मौसम का मिजाज बिगड़ते ही एक बार फिर रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई। रविवार को दिन भर हिमपात होता रहा। बर्फबारी के कारण उपमंडल के हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। दो नेशनल हाईवे सहित दर्जनों ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ है, जबकि निचले इलाकों में झमाझम बारिश होती रही। रविवार को रामपुर उपमंडल के सराहन, 15/20, काशापाट, सुंगरी, बाहली, देवठी, कूहल, श्राईकोटी, किन्नू और ननखड़ी के अधिकांश इलाकों में हिमपात हुआ।
बर्फबारी से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और इससे ठंड काफी बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था ठप होने से हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नेशनल हाईवे पांच नारकंडा और नेशनल हाईवे 305 जलोड़ी जोत यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। रामपुर से वाया धामी होकर शिमला के लिए निगम की बसें भेजी जा रही हैं। रामपुर रोहडू मार्ग सुंगरी, 15/20, सराहन, ननखड़ी, मझाली और खमाडी सहित अन्य दर्जनों रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही संभावित स्थानों तक हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे पांच नारकंडा में यातायात के लिए बंद हो गया है। निगम की बसों को वाया धामी होकर शिमला भेजा जा रहा है। उपमंडल के ग्रामीण रूटों में संभावित स्थानों तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें