रहीघाट क्यारटू सड़क पर बारिश आने से बीआरसीसी कार्यालय में घुसा पानी
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मूसलाधार बारिश से ठियोग में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें तालाब में तबदील हो गई हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन होने की सूचना है। रहीघाट क्यारटू सड़क पर भारी मात्रा में पानी आने से साथ लगते स्कूल में मलबा भर गया। स्कूल परिसर दलदल में तबदील हो गया। बीआरसी कार्यालय के आसपास भी पानी और मलबा भर गया। कार्यालय के सामने मलबे के ढेर लग गए हैं। कार्यालय में तैनात सुनील चंदेल ने बताया कि कार्यालय के बाहर मलबा जमा हो गया।
सड़क पर डंगा लगाने का काम किया गया है। इसका मलबा वहीं पर डंप किया गया है। बारिश के बाद यह मलबा कार्यालय तक पहुंच गया। लोक निर्माण विभाग को पहले भी इस बारे में कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सड़क से पानी की निकासी को लेकर प्रबंध किए जाएं। डंप किए गए मलबे को सही तरीके से ठिकाने लगाया जाए। उधर, भड़ावली पंचायत प्रधान सत्या कायथ ने कहा कि लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। किसी भी जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाई जा सकती है।