फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात व्यापारियों के पॉजिटिव आने पर सांगला बाजार 48 घंटे के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। सात व्यापारियों के कोरोना पॉजिटिव आने पर सांगला बाजार आगामी 48 घंटों के लिए बंद रहेगा। यह जानकारी एसडीएम कल्पा डॉ. अवनींद्र कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन

सांगला बाजार को सैनिटाइज किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी, गैर सरकारी और बैंकों की शाखाएं सांगला बाजार में बंद रहेंगे। व्यापारियों के प्राथमिक संपर्कों को खोजा जाएगा और उनके कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। उपमंडल के तहत आने वाले सभी लोगों से आग्रह किया कि सरकार और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों से भी आग्रह किया कि यदि अति आवश्यक हो तभी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाएं और घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर रखें। दो गज की सामाजिक दूरी की पालना करें। अपने हाथों को साबुन व पानी से बार-बार धोते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें