फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति ने 8.44 लाख का बजट किया पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (शिमला)। रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम चौपाल नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में एसडीएम सभागार में हुई। बैठक में वर्ष 2020-21 का वार्षिक बजट पेश किया गया। इस पर समिति के सदस्यों ने चर्चा की। सदस्यों ने सिविल अस्पताल चौपाल की बदतर स्थिति, अस्पताल में एक्सरे न होने, सफाई व्यवस्था, अस्पताल परिसर में डॉक्टर आवास का निर्माण करने, पुराने अस्पताल भवन को डिस्मेंटल करने, अस्पताल में बिजली और पानी की फिटिंग की रिपेयर करने आदि विषयों पर चर्चा की। एसडीएम नरेंद्र चौहान ने सिविल अस्पताल चौपाल में वोल्टेज की समस्या को ठीक करने के लिए बिजली बोर्ड को निर्देश दिए। उन्होंने इंचार्ज सिविल अस्पताल चौपाल को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अस्पताल में पुलिस गश्त के लिए भी एसएचओ चौपाल को निर्देश दिए।
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए 8,44,766 रुपये का बजट पारित हुआ। बैठक में कुछ मदों के यूजर चार्ज बढ़ाए गए, जिसमें ब्लड शुगर टेस्ट के चार्ज 50 से 60 रुपये, यूरिक एसिड के 50 से 60, आरसीटी के 200 से 300 रुपये, मेडिकल एग्जामिनेशन के 200 से 300 रुपये, एक्सरे के 100 से 125 और ईसीजी के 50 से 100 रुपये बढ़ाए गए।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर, एसएमओ डॉ. स्मृति वर्मा, देवदत्त शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग जयराम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें