फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय बाद आनी को मिला मेडिसिन विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आखिर दशकों की मांग के बाद सिविल अस्पताल आनी को एक विशेषज्ञ डॉक्टर मिल गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आनी अस्पताल को तीन विशेषज्ञों के पदों को सृजित करने के बाद यहां के लिए तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों को ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए। तीन सृजित किए गए विशेषज्ञों में से एक मेडिसिन, एक एनेस्थीसिया और एक पद सर्जरी विशेषज्ञ का है। इनमें से सोमवार को आनी अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुशील ने ज्वाइन कर लिया है, जबकि दो विशेषज्ञों की ज्वाइनिंग पर अभी संशय बना हुआ है। लोगों में खुशी है कि दशकों पुरानी मांग के बाद आखिर एक विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुशील की ज्वाइनिंग के बाद जैसे ही लोगों को जानकारी मिली तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों को उम्मीद है कि सरकार गाइनी और चाइल्ड विशेषज्ञों के पदों पर भी जल्द तैनाती करेगी।
उल्लेखनीय है कि आनी अस्पताल में प्रतिदिन हजारों की ओपीडी होती है। यहां साथ लगते मंडी जिले के लोग भी इलाज करवाने पहुंचते हैं। गंभीर रोगियों को विशेषज्ञों के अभाव में यहां से रामपुर या शिमला रेफर किया जाता है। ऐसे में सरकार से विशेषज्ञों के पदों को सृजित करने की बरसों से मांग उठाई जा रही है। इनमें से एक विशेषज्ञ की ज्वाइनिंग होने के बाद आनी क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। बीएमओ डॉ. ज्ञान ठाकुर ने बताया कि आनी अस्पताल में तीन विशेषज्ञों में से एक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुशील ने अपनी ज्वाइनिंग दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें