फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 32 लोगों ने 28 दिन का क्वारंटीन पीरियड किया पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 176 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। इनमें से 32 लोगों ने 28 दिन का होम क्वारंटीन पूरा कर लिया है। सीएमओ किन्नौर डॉ. पदम सिंह नेगी ने बताया कि जिला किन्नौर में स्वास्थ्य विभाग ने एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत 3 से 13 अप्रैल तक घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया। 72,479 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव और लक्षण के बारे में जागरूक किया। वांछित सूचनाएं प्राप्त कर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। किन्नौर जिले में 176 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। इनमें से 32 लोगों ने 28 दिन का होम क्वारंटीन पूरा कर लिया है। निचार खंड में 24,905, पूह खंड में 19,298 और कल्पा खंड में 28,276 लोगों की जांच की गई है।
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें। कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें या 104 नंबर पर फोन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें