फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल में महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर

विज्ञापन
महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञय डा. दिनेश और डा. सतीश गर्भाश्य के ट्यूमर का ? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में शनिवार को एक महिला के पेट से ऑपरेशन कर 10 किलोग्राम की रसौली निकालने में चिकित्सकों ने सफलता पाई है। ऑपरेशन के बाद महिला खतरे से बाहर है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश और उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन कर मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आनी निवासी गुड्डी देवी दस दिन पहले खनेरी अस्पताल में दाखिल हुई थीं। महिला की जांच सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. संजय ने की और महिला को अल्ट्रासाउंड करवाने को कहा। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद डॉ. संजय ने इस रिपोर्ट की चर्चा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा से की। डॉ. दिनेश शर्मा ने महिला को ऑपरेशन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गर्भाश्य और ओवरीज को निकाल दिया गया। इसकी जांच करने के बाद इसमें ट्यूमर पाया गया। यह यूटराइन सारकोमा भी हो सकता है। ऑपरेशन से जो भी अवशेष निकाला गया है, उसका वजन दस किलोग्राम के करीब है। ऑपरेशन टीम में डॉ. सतीश और नर्स मंजू भी शामिल रहे। इससे पूर्व भी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश इस तरह के सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। डॉ. दिनेश के इस सफल ऑपरेशन करने के बाद अस्पताल और रामपुर क्षेत्र में उनकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें