रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन्स मुख्य आकर्षण होगा। मेले के शुभारंभ पर रोहड़ू के एवं मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा जबकि समापन अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का आयोजन 21-23 अप्रैल तक होगा। मेले में खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान मुख्य आकर्षण आराध्य देवता शिकडू देवता की शोभा यात्रा रहेगी। 21 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल सहित कुछ अन्य कलाकारों को शामिल किया गया है। 22 अप्रैल को लोक कलाकार हन्नी नेगी, तूरा नृत्य, गद्दी नृत्य और 23 अप्रैल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार पुलिस बैंड को बुलाया गया है। मेले में बाहर से आने वाले व्यापारियोंं के लिए अस्थायी स्टालों का आवंटन कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से मेले की सभी तैयारियों को लेकर अलग-अलग उप कमेटियों का गठन किया गया है।
एसडीएम सन्नी शर्मा ने कहा कि मेले के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। मेले के शुभारंभ समारोह में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और समापन पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि होगे। मेले का आयोजन 21 से 23 अप्रैल तक किया जाएगा। संवाद