फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, चचेरे भाइयों समेत चार की मौत

Tue, 22 Sep 2026 09:59 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)।

सार

Kullu Road Accident: कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हरिपुर-नागन क्षेत्र में NH-305 पर करीब साढ़े तीन बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल में शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में मंगलवार तड़के एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लुहरी-औट एनएच-305 पर निगान और निमला के बीच हिमाद्री प्रोजेक्ट के पास करीब तड़के 3:30 बजे हुआ। मृतकों में दो चचेरे भाई भी शामिल हैं। घायल युवक का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान राहुल राणा, चालक बाल कृष्ण, विवेक राणा और गुंजन के रूप में हुई है। चारों युवक आनी के जाबो गांव के रहने वाले थे। राहुल राणा और विवेक राणा आपस में चचेरे भाई थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार, चारों का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, सभी पांच युवक कुमारसैन में एक रिश्तेदार लड़की की शादी में शामिल होने के बाद कार से अपने गांव जाबो लौट रहे थे। हादसे के बाद कार के खाई में गिरने की आवाज प्रोजेक्ट के पास रहने वाले परिवार ने सुनी। परिवार ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब साढ़े सात किलोमीटर दूर आनी थाने से पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने कार सवार पांचों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार युवकों की मौत हो चुकी थी।

घायल युवक सुरेश कुमार को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
 
विज्ञापन

तीन अविवाहित, एक मासूम बेटे को छोड़ गया
हादसे में जान गंवाने वाले चार युवकों में से तीन अविवाहित थे। चालक बाल कृष्ण दूध सप्लाई का काम करता था। वह अपने पीछे करीब साढ़े तीन साल का बेटा छोड़ गया है। वहीं, गुंजन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद घर में उसकी मां अकेली रह गई हैं। एक ही गांव के चार युवकों की मौत से जाबो गांव में शोक में डूब गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें