फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: समेज स्कूल को सौंपे 4 कंप्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। समेज गांव में बादल फटने के कारण भारी तबाही हुई थी। इसमें कई घर और स्कूल क्षतिग्रस्त हुए थे। इस आपदा में बचाव और राहत कार्यों में प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। सरकार और विभिन्न राहत एजेंसियां ने मिलकर प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई गई। समेज क्षेत्र के प्राइमरी एवं हाईस्कूल भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए और संपूर्ण भवन के साथ सामान भी बह गया था। इससे बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ रहा था।
इसी के तहत ऑफिसर क्लब झाकड़ी ऑफिसर्स लेडीज क्लब झाकड़ी, नाथपा लेडीज क्लब, झाकड़ी, सुपरवाइजर क्लब, झाकड़ी स्टाफ लेडीज क्लब, झाकड़ी के संपूर्ण सहयोग से सोमवार को सभागार में 4 कंप्यूटर को प्रधानाचार्य और अध्यापक समेज को सौंपे, ताकि आज के तकनीकी एवं आधुनिक युग में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। इस दौरान कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनामिका कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा स्थिति में हमें इंसानियत दिखा कर अवश्य मदद करनी चाहिए। उन्होंने सभी का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें