फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांच साल से अधर में धारा-बराड़ा सड़क का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल नहीं बनने से दर्जनों परिवार हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के तहत धारा-बराड़ा सड़क पर बनने वाले पुल का निर्माण पिछले पांच साल से अधर में हैं। अधर में लटके पुल के मामले की स्थानीय लोगों की ओर से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज की गई है। बावजूद इसके अभी तक कोई भी उपयोगी कदम नहीं उठाए गए हैं।

धारा से बराड़ा तक सड़क छोटे वाहन के चलने योग्य तो बनी हुई है, लेकिन पुल निर्माण न होने से मार्ग पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों परिवार आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। स्कूली छात्रों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। खड्ड पार करने के लिए अस्थायी पुल तो लगाया गया है। वह भी हर साल बरसात में ढह जाता है। जानकारी के अनुसार पुल के निर्माण लिए वर्ष 2018 में 35 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। इसके बाद पुल का निर्माण शुरू हुआ। निर्माण कार्य कुछ माह तक चला, लेकिन निर्माण के नाम पर खडड् के दोनों तरफ स्पोटिव डंगे लगाए गए हैं। जब ठेकेदार द्वारा पुल का निर्माण बंद किया गया तो शेष कार्य के लिए 16 लाख रुपये की रिटेंडरिंग की गई। रिटेंडरिंग होकर भी अब एक साल बीत गया है, लेकिन अधूरे पुल का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता राम, गुड्डू, राम कृष्ण, गोल्डी, संदीप नेगी, दीप नेगी ने बताया कि पुल के निर्माण को लेकर वह कई बार विधायक से भी मिल चुके हैं और दो या चार दिन के अंदर पुल का निर्माण करने का आश्वासन दिया जाता है। उनके बच्चों को प्रतिदिन तीन किलोमीटर पैदल सफर तय कर धारा तक आना पड़ रहा है। इस पुल के बगल में ही उन्होंने एक अस्थायी पुल भी बनाया है। इसमें जान जोखिम में डालकर खडड् को पार करना पड़ता है। समय पर पक्का पुल नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
उधर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुनी चंद ने बताया कि जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें