फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गुर ने बामड़ डालकर निभाई परंपरा

विज्ञापन
ब्रांदली में देवता साहिब चतरखंड के गुर ने बामण डालकर देव आस्था का दिया परिचय। संवाद
विज्ञापन
आधुनिकता के चकाचौंध में देव आस्था का किया प्रदर्शन
विज्ञापन


तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। ब्रांदली गांव में देवता साहिब पंचवीर चतरखंड का जन्मोत्सव के हजारों लोग साक्षी बने। कंछीड़ घोड़ी के अलावा दूसरे इलाकों से भी पर्व में श्रद्धालु शरीक हुए। बुधवार को देवता के जन्मोत्सव की शुरुआत मंदिर के कपाट खुलने से हुई। मंदिर से देवता के बाहर निकलने पर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद देवता के गुर ने अपने मुंह के आर-पार बामड़ डालकर देव आस्था का प्रमाण दिया और लोगों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भी देवता साहिब का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें भेंट दी। देवता साहिब के जन्मोत्सव पर दिन भर नाटियों का खूब दौर चला। क्षेत्र के लाेगों की आस्था है कि देवता साहिब पंचवीर चतरखंड संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं। वर्षों से देवता की यह आस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें